पुलिस उपायुक्त यातायात ने प्रचार वाहन को किया रवाना

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. ख्याति गर्ग ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कमिश्नरेट लखनऊ में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आज पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. ख्याति गर्ग ने सेवा मोब एनजीओ द्वारा महिंदा के सहयोग से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अटल चौक हजरतगंज से रवाना किया। यह प्रचार वाहन सेवा मोब एनजीओ के सदस्यों के साथ 15 दिनों तक लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर यातायात का अनुपालन न करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। संस्था के द्वारा कुल 10,000 लीफलेट तैयार किए गए हैं। इनमें यातायात के नियमों व निर्देशों का उल्लेख किया गया है। इस कार्यवाही का उद्देश्य जनसामान्य में अधिक से अधिक यातायात नियमों का प्रचार प्रसार है। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सुरेश चंद रावत, सेवा मोबा के डिस्ट्रिक्ट हैड विवेक मिश्रा, यातायात पुलिस टीम मौजूद रही। यातायात पुलिस द्वारा सेवा मोब एनजीओ का आभार व्यक्त किया गया।
