देवरिया हत्याकांड- हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे प्रदेश के उच्चाधिकारी

देवरिया हत्याकांड- हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे प्रदेश के उच्चाधिकारी
  • whatsapp
  • Telegram

देवरिया। भूमि विवाद को लेकर हुई 6 हत्याओं के बाद जिले सहित प्रदेश में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उच्च अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से देवरिया भेजा और घटना के बारे में जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया। सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजे कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटना के बारे में जानकारी की।

गौरतलब है कि रुद्रपुर कोतवाली इलाके के गांव फतेहपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव सहित हुई हुई 6 लोगों की हत्या के बाद जिले सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस बड़ी घटना की खबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और विशेष पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से देवरिया पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से दोनों अधिकारियों ने गांव फतेहपुर में पहुंचकर लेडहा टोला स्थित सत्य प्रकाश दुबे के मकान निरीक्षण करने के साथ-साथ ही घटनास्थल की जांच की। दोनों अधिकारियों ने घटना के बारे में बारीकी से जानकारी ली।

निरीक्षण करने के बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटनास्थल की ग्राउंड रिपोर्ट लेने आए हैं। घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है, दोनों पक्ष भूमि के लिए काफी पहले से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। घटना की पूरी जांच की जा रही है कि घटना किस वजह से हुई है?

विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर घटना की जानकारी करने के लिए आए हैं प्रथम दृष्टिक मामला भूमि विवाद का सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई प्रशासनिक लापरवाही मिलती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसी के घर पर चढ़कर कानून को हाथ में लेने का कार्य किया है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top