दीपावली- बुजुर्गों के बीच पहुंचे कप्तान तो मिला आर्शीवाद और दुआएं

दीपावली- बुजुर्गों के बीच पहुंचे कप्तान तो मिला आर्शीवाद और दुआएं

हापुड़। एसपी दीपक भूकर ने दीपावली की पूर्व संध्या पर वृद्ध आश्रम में पहुंचकर मिठाई, चॉकलेट, फल, मोमबत्ती व फुलझड़ियां देते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी। एसपी दीपक भूकर द्वारा मिली मिठाई व अन्य सामान पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।


गौरतलब है कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में दीपावली का पर्व हर्षाेउल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक डा. डीएस चौहान उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेशानुसार हापुड़ पुलिस अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम आदि स्थानों पर दिवाली को खास बनाने में जुटी हुई है। एसपी दीपक भूकर ने वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्ग और बेसहारा लोगों को मिठाई और फल वितरित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बुजुर्गों ने कप्तान दीपक भूकर को अपना आर्शीवाद दिया।

epmty
epmty
Top