EX आईजी कौल का निधन

EX आईजी कौल का निधन

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अवतार सिंह कौल ने कई जनपदों में अच्छी कप्तानी पारी खेली। इसके अलावा डीआईजी व आईजी के पद तैनात रहकर उन्होंने पुलिस डयूटी को बखूबी निभाने का काम किया था। पूर्व आईपीएस अवतार सिंह कौल आईजी के पद से रिटायर हो गये थे। पूर्व आईपीएस अवतार नारायण सिंह कौल का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है।

लखनऊ सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, एवं आईजी से रिटायर होने वाले अफसर अवतार नारायण कौल का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है। आज दोपहर लोधी रोड पर विद्युत शव दाह गृह में इनका अंतिम संस्कार किया गया है। अवतार सिंह कौल लगभग 5 साल तक लखनऊ के एसएसपी रहे। वैसे भी अवतार सिंह कौल ने मुजफ्फरगनर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने आशियान बना लिया था। लेकिन अब काफी समय से वह दिल्ली के राजपुर रोड पर रह रहे थे।

epmty
epmty
Top