नदी के किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

नदी के किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

गोंडा। नदी के किनारे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी बाॅडी पर चोट के निशान हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त कराने का पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोंडा के थाना करनैलगंज में स्थित सरयू नदी के तट पर आज कुछ लोगों ने एक महिला का शव पड़े हुए देखा। मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी गोंडा शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 40-45 साल की महिला की लाश बरामद हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाॅडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं महिला की शिनाख्त कराने के भी प्रयास कराये जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top