मस्ती में आकर शादी में हथियार लेकर किया डांस- कर लिया जेल जाने का इंतजाम

मस्ती में आकर शादी में हथियार लेकर किया डांस- कर लिया जेल जाने का इंतजाम

मेरठ। शादी समारोह में हथियारों के साथ तमंचे पर किए जा रहे डिस्को और हर्ष फायरिंग के मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि संबंधित की गिरफ्तारी कर उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहे है, जिसे इंचोली थाना क्षेत्र में आयोजित किए गए शादी समारोह का होना बताया जा रहा है। शादी समारोह में शामिल हुए युवकों ने पहले तो हथियारों के साथ डांस किया और उसकी फ्रिल्स बनाई। बाद में बनाई गई वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। दूसरे वीडियो में डांस करते हुए युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। बृहस्पतिवार को दोनों वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना के संबंध में सीओ सदर देहात देवेश सिंह का कहना है कि वीडियो में जो युवक दिखाई दे रहा है उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए हथियार लहरा कर डांस और हर्ष फायरिंग करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके हथियार के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

epmty
epmty
Top