क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या कर फरार हुआ डकैत गिरफ्तार

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या कर फरार हुआ डकैत गिरफ्तार

सहारनपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या कर फरार हुए डकैत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए डकैत को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब पकड़े गए डकैत के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जनपद की क्राइम ब्रांच की टीम ने कच्छा-बनियान गैंग के एक सदस्य साजन उर्फ आमिर पुत्र आमीन निवासी आलमपुर गंगोह को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पूछताछ किए जाने पर पता चला कि पकड़ा गया बदमाश लगभग 4 माह पूर्व पंजाब के पठानकोट में क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के घर पड़ी डकैती में शामिल था। इस दौरान डकैतों ने परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी थी। इस घटना को कच्छा-बनियान गैंग के 6 सदस्यों ने अंजाम दिया था।


इस दौरान लूटपाट का विरोध किये जाने पर परिवार के सदस्यों के साथ बदमाशों ने मारपीट की थी। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से इलाज के दौरान बदमाशों की मारपीट से घायल क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने इस मामले में भागदौड़ करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि गैंग के तीन सदस्य फरार हो गए थे। सहारनपुर पुलिस ने कच्छा-बनियान गैंग के क्रिकेटर सुरेश रैना की रिश्तेदार की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब पकडे गये बदमाश के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में लग गई है।

epmty
epmty
Top