प्रेमिका की बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार- मौसी ने उठाया कदम

प्रेमिका की बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार- मौसी ने उठाया कदम

लखनऊ। हैवानियत से तंग आकर मौसी के रहने गई युवती के पास आरोपी वहीं पर पहुंच गया और फिर हैवानियत का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने तंग आकर पूरी बात अपनी मौसी को बताई तो उसने थाने पर तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेडी निवासी जावेद पुत्र इदरीश पर आरोप लगाते हुए महिला ने थाने पर तहरीर दी है। महिला ने कहा कि उसकी रिश्ते की बहन दून के शिमला बाईपास क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ रहती है। उसकी सबसे बड़ी पुत्री 18 साल की है। महिला ने कहा कि जावेद उसकी बहन के घर पर रहता है, जहां पर उसने सितम्बर 2022 में उसकी बहन की सबसे बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर वह किसी को बतायेगी तो वह उसे जान से मार देगा। ऐसे ही उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी से तंग आकर पीड़िता अपनी रिश्ते की मौसी के घर पर आ गई लेकिन जावेद वहां पर भी पहुंच गया और फिर उसने 9 फरवरी को दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मौसी को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मौसी ने थाना पटेलनगर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

epmty
epmty
Top