क्रिकेटर विनोद कांबली ने बदतमीजी कर पत्नी पर जमाए हाथ- अब एफआईआर

क्रिकेटर विनोद कांबली ने बदतमीजी कर पत्नी पर जमाए हाथ- अब एफआईआर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बालसखा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। क्रिकेट के मैदान से बहुत दूर आ चुके विनोद कांबली के खिलाफ उसकी पत्नी ने बदतमीजी और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कांबले की पत्नी एंड्रिया का आरोप है कि उसके पति विनोद कांबली ने उसके साथ बदतमीजी करने के साथ मारपीट भी की है।

मुंबई पुलिस की ओर से पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में क्रिकेटर की पत्नी एंड्रिया की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज की गई है।

विनोद कांबली की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति ने उसके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और शराब के नशे में टल्ली होने के बाद उसके साथ पिटाई की। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अभी तक विनोद कांबली की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

epmty
epmty
Top