सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

गाजीपुर। वरमाला पहनाने के बाद अपने जीवन साथी के साथ स्टेज पर बैठी दुल्हन की मांग में सिरफिरे आशिक ने सिंदूर भर दिया। अपने साथ बैठी दुल्हन की हिफाजत करने में असफल रहने वाला दूल्हा रिश्ता तोड़कर बारात वापस लेकर चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सिरफिरे आशिक की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात के जलपान एवं नाश्ता करने के बाद चढत और उसके बाद जयमाला की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। डीजे के धूम धडाके और बैंड बाजे की धुनों के बीच नाचते गाते लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची बारात के साथ मौजूद दूल्हे ने दुल्हन के गले में जयमाला डाली और दुल्हन ने भी अपने जीवनसाथी के गले में वरमाला पहनाई।


दूल्हा दुल्हन इत्मीनान से जाकर पंडाल में सजाए गये स्टेज पर जाकर बैठ गए। इसी बीच एक सिरफिरा आशिक रामशीष स्टेज पर पहुंचा और बेखौफ होकर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। सिरफिरे आशिक की इस हरकत से शादी समारोह में बवाल मच गया। जहां थोड़ी देर पहले शहनाई बज रही थी वहां सिरफिरे आशिक की करतूत से सन्नाटा पसर गया था।

बारात लेकर आए दूल्हे ने दुल्हन के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में हुई पंचायत में दूल्हा पक्ष लेन-देन और खर्च को देने पर राजी हुआ। लड़की पक्ष ने खर्च वापस लेने के बाद बारात को खाना तक नही दिया और भूखे पेट बगैर दुल्हन वापिस लौटने को मजबूर हुई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया है कि बिरनो थाना इलाके के गांव में आई बारात में सजे जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे। उसी समय सिरफिरे आशिक ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।

epmty
epmty
Top