पुलिस मुठभेड़ के बाद गौ तस्कर सचिन हुआ लंगड़ा - 2 साथी भी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद गौ तस्कर सचिन हुआ लंगड़ा - 2 साथी भी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर पुलिस की पिकअप सवार गौ तस्कर से मुठभेड़ के बाद जवाबी फायरिंग में 01 गौ तस्कर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पार्टी द्वारा काम्बिंग के दौरान 02 अन्य बदमाशों को भी किया गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक जिन्दा बछिया, गोकशी के उपकरण, रस्सा, कुल्हाडी, महेन्द्रा पिकअप गाड़ी व अवैध असलहा एंव कारतूस बरामद किये है।

गौरतलब हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा जनपद में गौ तस्कर के विरुद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़, सहारनपुर के नेतृत्व में दिनांक 25-04-2022 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ग्राम सैफपुर जाने वाले रास्ते के खेतों के रास्ते पर महेन्द्रा पिकअप गाड़ी में सवार गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पार्टी ने बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग का मुॅहतोड़ जवाब दिया।

पुलिस व गौ तस्कर के बीच हुई फायरिंग में 01 गोतस्कर घायल हो गया तथा पुलिस पार्टी द्वारा घायल अभियुक्त तथा कॉम्बिंग के दौरान 02 अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं, जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों का 01 अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से महेन्द्रा पिकअप गाड़ी नं0 यूके 07 सीए-2032, 01 जिन्दा बछिया, गोकशी के उपकरण, रस्सा, कुल्हाड़ी, 01 छुरी, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं।

घायल एंव गिरफ्तार अभियुक्त को मौके से प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पुत्र सतपाल के विरुद्व जनपद सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर, थाना गंगोह, थाना गागलहेड़ी, थाना चिलकाना, थाना जनकपुरी व थाना तीतरो पर लूट, चोरी आदि अपराधों के तहत दर्जनो मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में घायल सचिन पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जन्धेड़ा समसपुर थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर, अनस पुत्र इनाम निवासी ग्राम मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर, यशपाल पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 1महेन्द्रा पिकअप गाड़ी नं0 यूके 07 सीए-2032, 01 जिन्दा बछिया, गोकशी के उपकरण रस्सा, कुल्हाड़ी, 01 छुरी, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

गौ तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में विशाल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक, थाना रामपुर मनिहारान, सब इंस्पेक्टर विकास चारण, सहन्सरपाल सिंह, आजाद सिंह, महेशचन्द, अनिल कुमार, थाना रामपुर मनिहारान एंव कांस्टेबल प्रवीण कुमार, अजय तोमर, थाना रामपुर मनिहारान शामिल रहे।


पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हुए सचिन पुत्र सतपाल का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है।

1-मु0अ0सं0 74/15 धारा 411/414/420/467/468/471 भादवि थाना को0नगर, स0पुर।

2-मु0अ0सं0 389/15 धारा 147/148/149/307/399/402 भादवि थाना को0नगर, स0पुर।

3-मु0अ0सं0 394/15 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर, स0पुर।

4-मु0अ0सं0 333/16 धारा 394 भादवि थाना गंगोह, सहारनपुर।

5-मु0अ0सं0 104/16 धारा 356 भादवि थाना गागलहेड़ी, स0पुर।

6-मु0अ0सं0 193/16 धारा 342/392 भादवि थाना चिलकाना, स0पुर।

7-मु0अ0सं0 320/15 धारा 393 भादवि थाना चिलकाना, स0पुर।

8-मु0अ0सं0 322/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना, स0पुर।

9-मु0अ0सं0 164/16 धारा 386 भादवि थाना जनकपुरी, स0पुर।

10-मु0अ0सं0 16/15 धारा 379 भादवि थाना तीतरो, सहारनपुर

epmty
epmty
Top