EX महिला सभासद की गोली मारकर हत्या

EX महिला सभासद की गोली मारकर हत्या
  • whatsapp
  • Telegram

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा कोतवाली क्षेत्र में हमलावरों ने एक पूर्व महिला सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि वृंदावन के एनआरआई कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय कांग्रेस नेता पूर्व सभासद मीरा ठाकुर मशहूर पहलवान खुटृटे सिंह की पुत्र वधू थी। उनका भाई अमरसिंह वृन्दावन नगरपालिका में उपाध्यक्ष रह चुका है तथा वर्तमान में प्रापर्टी का काम करता है।

उन्होंने बताया कि यह मामला पारिवारिक रंजिश का है। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top