CO CITY को लखनऊ में CM ने दिया लक्ष्मण अवार्ड

CO CITY को लखनऊ में CM ने दिया लक्ष्मण अवार्ड

लखनऊ। प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश-विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को लक्षमण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किये। इनमें मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी के पद पर तैनात कुलदीप कुमार भी शामिल रहे। दरअसल डिप्टी एसपी कुलदीप कुमार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है।

रविवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम में खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले महिला खिलाडियों को रानी लक्ष्मीबाई और पुरूष खिलाडियों को लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा गया। प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख 11 हजार रूपये के चेक, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये।

गौरतलब है कि पडोसी जनपद मेरठ के बहसूमा निवासी स्टार एथलीट कुलदीप कुमार को रविवार को लक्ष्मण अवार्ड से स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। जिससे जनपद और पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।


सीओ सिटी कुलदीप कुमार का एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सफर आने वाले हर नए युवा खिलाड़ी बनने के लिए को प्रोतसाहित करेगा। उनकी अनेकों उपलब्धियों से आने वाले युवा खिलाड़ी काफी प्रोत्साहित होंगे और उनमें आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। हर किसी में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी हैं। कुलदीप कुमार ने कड़ी मेहनत करके ये उपलब्धियां हासिल की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर उभरते खिलाड़ी के लिए कुलदीप कुमार एक प्रेरणास्रोत हैं। हर उभरता खिलाड़ी पग-पग पर उनसे प्रेरणा लेता रहता है।

लक्ष्मण एवाॅर्ड से आज राजधानी सीएम के हाथों नवाजे गये कुलदीप कुमार वर्तमान में उप्र पुलिस में मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी के पद पर तैनात हैं। जनपद मेरठ के बहसूमा के मूल निवासी कुलदीप कुमार ने वर्ष 2000 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्पर्धा में 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2000 में लुधियाना में हुए राष्ट्रीय खेलों में 1500 मीटर में रजत पदक जीता। वर्ष 2002 के बुसान में एशियाई गेम्स खेलो में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2002 में हुई एशिया चैंपियनशिप, श्रीलंका में भी देश का नाम रोशन किया। वर्ष 2003 वल्र्ड क्रॉस कंट्री, बेल्जियम में भाग लिया। वर्ष 2003 एशिया चैंपियनशिप, फिलिपींस में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2005 एशिया चैंपियनशिप, इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में भी उन्होंने भाग लिया। ईरान में इंडोर एशियाई चैपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया। वर्ष 2000 से 2006 तक लगातार 5000 मीटर व 1500 मीटर वर्ग में कुलदीप कुमार नेशनल चैंपियन रहे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप को मिलाकर कुलदीप कुमार ने कुल 25 स्वर्ण पदक जीते और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।





epmty
epmty
Top