अकेली रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या

अकेली रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया शाहाबाद कोतवाली इलाके के मलकापुर गांव में जाकिर की पत्नी 60 वर्षीय राबिया अपने घर में अकेली ही रहती थी। उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। आशंका है की रात में अज्ञात लोगाें ने घर में घुसकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि राबिया अपने पति से अलग रहती थी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी बेटी घर की साफ सफाई करने आज वहां पहुंची तो उसकी मां का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु की।

पुलिस ने बताया मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं ।मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

epmty
epmty
Top