यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 954 लोगों का चालान

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 954 लोगों का चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 954 लोगों का आज ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 321,तीन सवारी बैठाने पर 33 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए। चालान 369 और गलत दिशा में चलने वाले 61 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 81 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलो में 100 से अधिक लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर तीन लाख 84 हजार 450 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।



epmty
epmty
Top