राजधानी में कटे 1318 लोगों के चालान

राजधानी में कटे 1318 लोगों के चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1318 लोगों का आज ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट ना लगाने वाले 605, तीन सवारी बैठाने पर 37 लोगों का, नो-पार्किंग में किए गए चालान, गलत दिशा में चलने वाले के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 120 से अधिक लोगों के चालान किए गये।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा बगैर कागजात के दो वाहन सीज किए गये। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर दो लाख 25 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

epmty
epmty
Top