कार गिरी गहरी खाई में, यूपी के 2 लोगों की मौत

कार गिरी गहरी खाई में, यूपी के 2 लोगों की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत जनपद में एक कार के गहरी खाई में गिरने से उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है।

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात को उस समय हुई जब कार लोहाघाट से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। कार आरएफसी गोदाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की जानकारी नहीं मिलने के कारण घायल और मृतक रात भर खाई में गिरे रहे। आज सुबह आसपास के लोगों को दुर्घटना जानकारी मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद लोहाघाट और पाटी थाना पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र यादव पुत्र ऋषिपाल यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई, जिला संभल, उत्तर प्रदेश और बबलू पुत्र चंद्रपाल सिंह हमियापुर, थाना जरीफनगर, बदायूं, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई जबकि देवेंद्र यादव पुत्र बनवारी सिंह घायल हो गया। तीनों लोग चंपावत किसी काम से आये थे और वापस लौट रहे थे।

epmty
epmty
Top