कप्तान ने किए उप निरीक्षकों के तबादले, देवेंद्र बने थानाध्यक्ष

कप्तान ने किए उप निरीक्षकों के तबादले, देवेंद्र बने थानाध्यक्ष

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा उप निरीक्षकों का जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार रावत को बाबरी थानाध्यक्ष बनाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा जनपद में अपराध नियन्त्रण/शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत प्रभारी एसओजी पवन कुमार शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन शामली, उप निरीक्षक दीप कुमार को थाना झिंझाना से चौकी प्रभारी ऊन थाना झिंझाना एवं उप निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना को थानाध्यक्ष थाना बाबरी से एसओजी शामली व उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार रावत को चौकी प्रभारी ऊन से थानाध्यक्ष थाना बाबरी में जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण किया गया है।

epmty
epmty
Top