व्यवसायी ने की आत्महत्या

व्यवसायी ने की आत्महत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर पटेल फील्ड इलाके में स्थित एक घर से एक व्यवसायी का फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरविंद कुमार शर्मा के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से रांची में मुर्गा का व्यवसाय कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच परिजनों का कहना है कि सोमवार को रात में खाना खाने के बाद अरविंद अपने कमरे में सोने गए। मंगलवार की सुबह देर तक अरविंद के नहीं जागने के बाद जब घर के अन्य सदस्य उनके कमरे में पहुंचे तो व्यवसायी का शव फंदे से लटका पाया। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी।

वार्ता

epmty
epmty
Top