कब्रिस्तान के पास मिला महिला का जला हुआ शव- मचा हड़कंप

कब्रिस्तान के पास मिला महिला का जला हुआ शव- मचा हड़कंप

मेरठ। जनपद मेरठ के सरधना में नंगला रोड स्थित कब्रिस्तान के निकट एक अज्ञात महिला का शव जला हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जला हुआ शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का जला हुआ शव पड़ा देख, उसको तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच पड़ताल शुरू की।

लोगों का मानना है कि हत्या के बाद शव को जलाकर यहां फेंका गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस लगातार छानबीन और पूछताछ में लगी हुई है। अभी तक महिला के बारे में कोई भी सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह जब स्थानीय लोग आसपास के इलाके में घूम रहे थे तो कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास किसी ने महिला का जला हुआ शव देखा। उसने उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। देखते ही देखते शव की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैलने लगी। पुलिस को अभी तक इस शव के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मगर प्रथम दृष्टि जांच में यह सामने आ रहा है कि हत्या कर सबको यहां डाला गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ आरपी सिंह ने जांच की और जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने का भी पुलिस को निर्देश दिया है।

epmty
epmty
Top