दबंगों ने की सिपाही की पिटाई

दबंगों ने की सिपाही की पिटाई

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र में एक सिपाही को पत्नी के साथ अभद्रता करने का विरोध करना उस समय भारी पड़ा जब दबंगो ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को यहां बताया कि महाराजगंज थाने में तैनात सिपाही मोनू की पत्नी से गांव के कुछ दबंग अभद्रता कर रहे थे। पत्नी ने आपबीती अपने पति से बतायी। सिपाही मोनू ने इसका विरोध किया। दबंगों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। सिपाही को सीएचसी, महाराजगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि सिपाही की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

epmty
epmty
Top