BSP विधायक पति-इनाम 50 हजार

BSP विधायक पति-इनाम 50 हजार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता की हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे विधायक पति पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी देने वाले शख्स को पुलिस की ओर से 30 हजार रुपए दिए जाएंगे।

बुधवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2019 में हुई कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। हत्या के इस मामले में आरोपी राज्य की बसपा विधायक के पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 50 हजार रूपये का इनाम रखा गया है। बसपा की विधायक राम बाई सिंह के पति गोविंद सिंह वर्ष 2019 कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया के हत्या के आरोपी हैं। सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में आरोपी बसपा विधायक पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए शासन द्वारा 50 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।

इसके अलावा स्पेशल टास्क फोर्स के अतिरिक्त महानिदेशक विपिन माहेश्वरी भी गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के प्रयासों के लिए पिछले 2 दिनों से दमोह में ही डेरा डाले हुए हैं। उच्चतम न्यायालय ने डीजीपी को गोविंद सिंह से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे एडिशनल सेशन जज द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच करने के लिए कहा है। न्यायाधीश ने अपने 8 फरवरी के आदेश में कहा था कि उन पर दमोह के एसपी और उनके अधीनस्थों द्वारा दबाव डाला जा रहा है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर एडिशनल सेशन जज की सुरक्षा में बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि देवेंद्र चैरसिया की मार्च 2019 में हाटा शहर में उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।







epmty
epmty
Top