जमीन विवाद में दो व्यक्तियों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

जमीन विवाद में दो व्यक्तियों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवलीकला में दो लोगों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गयी। दोनों मृतक आपस में फूफा भतीजे हैं। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों को रोड पर फेंक दिया और फरार हो गए। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे जमीन के विवाद से जुडी पुरानी रंजिश का मामला माना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा आलावा ने आज बताया कि नामापुर गांव के रहने वाले बद्री यादव और तुलसीराम यादव दोनों पूजा-पाठ करने के लिए देवली गांव के जंगल में स्थित मंदिर गए थे। यहीं पर किसी ने घात लगाकर उनकी हत्या की घटना को अंजाम दिया। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वही पुलिस ने ज़मीन विवाद में हत्या किए जाने का संदेह जताया है।

घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस मौके पहुंची। घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संदेह है कि ज़मीन विवाद के संबंध में इनका एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था, इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि आठ दस हथियारबंद लोगों ने अचानक इन पर हमला किया, जिससे इन्हे संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top