एक घंटे में लड़का हुआ सकुशल बरामद- पुलिस को खिलाई मिठाई

एक घंटे में लड़का हुआ सकुशल बरामद- पुलिस को खिलाई मिठाई

गोंडा। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक घंटे के भीतर गुमशुदा हुए लड़क को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। परिजन अपनी बिछड़े हुए लड़के को पाकर प्रसन्न हुए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद अदा किया।

एसपी आकाश तोमर ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा लड़के/लड़कियों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में गुमशुदा बच्चे को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। दिनांक 17 जुलाई 2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा थाना कोतवाली नगर में सूचना दी गयी कि उनका 18 वर्षीय लड़का घर से कही चला गया है और अभी तक घर वापस नही आया है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस टीम ने तत्काल खोजबीन कर बच्चे को 01 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया। अपनांे से मिलकर लड़के के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनांे ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।

epmty
epmty
Top