मामूली बात पर खूनी संघर्ष- दो पक्षों में पत्थरबाजी- युवक को गोली मारी

मामूली बात पर खूनी संघर्ष- दो पक्षों में पत्थरबाजी- युवक को गोली मारी

देवरिया। धान की भूसी यानी छिलके को रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के ऊपर जमकर पथराव किया गया। इस दौरान एक युवक के पेट में तमंचे से गोली मार दी गई। संघर्ष की इस वारदात में आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं।


बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान बहेलिया गांव में जय नारायण यादव और अनिल यादव के पुत्रों के बीच दरवाजे पर धान की भूसी रखने को लेकर विवाद हो गया।शुरुआती गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। आरोप है कि संघर्ष के दौरान जगनारायण पक्ष के एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी जो अनिल यादव के बेटे अरविंद के पेट में जाकर लगी।


सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज एवं सदर कोतवाल फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और संघर्ष पर उतारू लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने संघर्ष की इस वारदात में घायल हुए आधा दर्जन महिला पुरुषों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बने तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


epmty
epmty
Top