बीजेपी एमएलए से मारपीट-6 पुलिसकर्मी दोषी- किये लॉकअप में बंद

बीजेपी एमएलए से मारपीट-6 पुलिसकर्मी दोषी- किये लॉकअप में बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के भीतर 58 साल बाद लगी अदालत में कटघरे में खड़े किए गए आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को विशेषाधिकार हनन एवं सदन की अवमानना का दोषी पाया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को विधानसभा अध्यक्ष ने 1 दिन की सजा सुनाई है।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के भीतर 58 साल बाद लगी अदालत के कटघरे में आधा दर्जन पुलिसकर्मी पेश हुए। विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के दोषी पाए गए इन सभी आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को विधानसभा अध्यक्ष ने 1 दिन की सजा का ऐलान किया है। दी गई सजा 3 मार्च की रात 12:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को विधानसभा में बनी सेल के लॉकअप में रखा जाएगा।

सजा पर फैसला होने के बाद मार्शल सभी पुलिसकर्मियों को कटघरे से निकालकर सदन के भीतर बने लॉकअप में ले गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधानसभा में 1964 के दौरान अदालत लगाई गई थी।

epmty
epmty
Top