दो बच्चों के मर्डर से पहले साजिद ने उधार लिए थे 5000 रुपए- फिर छत पर..

दो बच्चों के मर्डर से पहले साजिद ने उधार लिए थे 5000 रुपए- फिर छत पर..

बदायूं। अपने भाई के साथ दो बच्चों का मर्डर करके इलाके के लोगों में उबाल लाने वाले साजिद नाई ने मृतक बच्चों की मां से अपनी पत्नी की डिलीवरी के नाम पर 5000 रुपए उधार लिए थे। इसके बाद टहलने का बहाना करके मकान की छत पर पहुंचे साजिद ने पड़ोसी के दोनों बच्चों की हत्या की थी।

बदायूं की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम को दो सगे भाइयों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हुए साजिद ने अपने पड़ोसी विनोद की पत्नी से 5000 रुपए उधार लिए थे।

बच्चों की मां संगीता के मुताबिक बच्चों का मर्डर करने से पहले साजिद और उसका भाई जावेद बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे थे। जावेद बाइक लेकर बाहर खड़ा हुआ था, जबकि घर के अंदर पहुंचे साजिद ने संगीता से कहा कि भाभी मेरी पत्नी की डिलीवरी होनी है, जिसके चलते वह हॉस्पिटल में भर्ती है। मुझे 5000 रुपए चाहिए। विनोद की पत्नी संगीता ने साजिद को 5000 रुपए दे दिए।

इसके बाद जब संगीता साजिद और उसके भाई के लिए चाय बनाने को रसोई में गई तो साजिद घबराहट होने की बात कहते हुए मकान की छत पर टहलने के लिए गया। छत पर पहुंचे साजिद ने संगीता के दोनों बच्चों का मर्डर कर दिया।।

हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है क्योंकि विनोद और उसकी पत्नी का साजिद और उसके भाई जावेद से किसी तरह का कोई विवाद या मनमुटाव नहीं था। हालांकि हंगामा होने के बाद पुलिस ने दो बच्चों के हत्यारे साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

epmty
epmty
Top