नेपाल के लोगों के भारत आने पर रोक- ससस्त्र पुलिस की तैनात

नेपाल के लोगों के भारत आने पर रोक- ससस्त्र पुलिस की तैनात

महाराजगंज। भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रूपंदेहि जनपद के पकलियहवा मैं बड़ी संख्या में नेपाल की सरकार ने सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती कर नेपाल से भारत आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है।

दरअसल पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में नागरिक काम धंधे और राशन पानी आदि के सिलसिले में चल कर भारत आते हैं। नेपाली लोगों की भारत में आवाजाही रोकने के लिए अब नेपाल सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। नेपाली सरकार ने बड़ी संख्या में पकलियहवा मैं बड़ी संख्या में नेपाली सशस्त्र पुलिस की तैनाती कर दी है जो नेपाल से भारत में आने वाले लोगों को डरा धमका कर रोकने का काम कर रहे हैं। नेपाली नागरिकों ने सरकार की इस कार्यवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। दूसरी तरफ भारतीय सीमा में व्यापारी से लेकर आमजन नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की इस कार्यवाही से बुरी तरह खफा हो गया है। लोगों का कहना है कि सशस्त्र पुलिस बल नागरिकों के आवागमन को रोककर भारत नेपाल के संबंधों को एक षड्यंत्र के तहत खराब करने का प्रयास कर रहा है।

epmty
epmty
Top