आयुष आहान मर्डर- 25000 का इनामी जावेद भी गिरफ्तार- सरेंडर करने...

आयुष आहान मर्डर- 25000 का इनामी जावेद भी गिरफ्तार- सरेंडर करने...

बरेली। बदायूं में आयुष एवं आहान का डबल मर्डर होने के बाद से फरार 25000 रुपए के इनामी जावेद को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची बदायूं पुलिस गिरफ्तार किए गए जावेद को लेकर अब वापस बदायूं लौट रही है। गिरफ्तार किए गए जावेद ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार के साथ उनके बेहद ही करीबी रिश्ते थे।

बृहस्पतिवार को बदायूं में अंजाम दिए गए आयुष एवं आहान के डबल मर्डर के बाद से फरार चल रहे 25000 रुपए के दूसरे इनामी आरोपी जावेद को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेली के सैटेलाइट इलाके से गिरफ्तार किए गए जावेद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जावेद एक ऑटो में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और वह लोगों से खुद को पुलिस के पास ले जाने की मिन्नतें कर रहा है।

बदायूं पुलिस के मुताबिक जावेद ने बृहस्पतिवार की सवेरे बरेली के बारादरी थाने में पहुंचकर सरेंडर किया है और पुलिस उसे लेकर वापस बदायूं लौट रही है। उल्लेखनीय है कि बदायूं के बाबा कॉलोनी में रहने वाले विनोद के 12 साल के बेटे आयुष एवं 6 साल के आहान की पड़ोस में रहकर नाई की दुकान चलाने वाले साजिद ने उस्तरे से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद लोगों में इस कदर आक्रोश भड़क उठा था कि गुस्से में बुरी तरह पागल हुए लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर दी थी। बढ़ते बवाल के चलते पुलिस ने चार घंटे के भीतर ही दो बच्चों के मर्डर के आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था। बच्चों के पिता विनोद की ओर से साजिद एवं उसके छोटे भाई जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

epmty
epmty
Top