पुलिस लाइंस की मस्जिद के भीतर हमला- 17 पुलिसकर्मियों की मौत

पुलिस लाइंस की मस्जिद के भीतर हमला- 17 पुलिसकर्मियों की मौत

नई दिल्ली। पेशावर शहर की सिविल लाइंस स्थित मस्जिद के भीतर किए गए फिदायीन हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस धमाके में 90 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। आर्मी ने समूचे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है।

सोमवार को पाकिस्तान के पेशावर शहर में फिदायीन हमले की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिल रही शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइंस में बनी मस्जिद के भीतर फिदायीन धमाका किया गया है। इस धमाके की चपेट में आकर कई लोग मारे गए हैं। अभी तक 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है। 90 लोगों के घायल होने की खबर भी प्राप्त हो रही है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस मस्जिद के भीतर किया गया ब्लास्ट काफी ताकतवर था, जिसके धमाके की आवाज तकरीबन 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। हमले के समय पुलिस लाइंस में मौजूद लोगों का कहना है कि मस्जिद के भीतर हुए धमाके के बाद चारों तरफ धूल और धुएं के गुब्बार दिखाई दिए हैं। इसके बाद फायरिंग होने की आवाजें आने लगी। हमले की इस घटना के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने समूचे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है।

epmty
epmty
Top