हथियार फैक्ट्री बरामद- दो गिरफ्तार

हथियार फैक्ट्री बरामद- दो गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह इलाके में आज पुलिस ने छापा मारकर हथियावली गांव के जंगल में चल रही हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मारे गए छापे में दो तमंचे 315 बोर भारी मात्रा में खोखा कारतूस मिला है । बल्कि एक खतरनाक पैाना भी मिला है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने हथियावली गांव के जंगल में ऐसी जगह से फैक्ट्री चला रखी थी जिसका आसानी से पता न चल सके। फैक्ट्री से संबंधित सभी उपकरण भी बरामद किये गए हैं।

इस सिलसिले में आकाश एवं संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन लोगों को पकड़ने का भी प्रयास करेगी जो हथियारों की खरीद फरोख्त में शामिल हैं।

वार्ता




  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top