कर्मचारी की बंदूक की गोली से दूसरा कर्मचारी घायल

कर्मचारी की बंदूक की गोली से दूसरा कर्मचारी घायल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज दोपहर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय में एक कर्मचारी की बंदूक से चली गोली से दूसरा कर्मचारी घायल हो गया।

फिजिकल कॉलेज थाना पुलिस ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि चंद्रभान नाम के कर्मचारी की बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो कार्यालय में काम करने वाले आशीष नाम के कर्मचारी को जा कर लग गई। हादसे में आशीष घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली चलने के बाद चंद्रभान स्वयं थाने आ गया। मामले की जांच की जा रही है।

epmty
epmty
Top