मसाज पार्लर से पकड़कर जेल भेजे जाने से क्षुब्ध महिलाओं ने पिया जहर

मसाज पार्लर से पकड़कर जेल भेजे जाने से क्षुब्ध महिलाओं ने पिया जहर

शामली। मसाज पार्लर से पकड़कर जेल भेजे जाने से क्षुब्ध हुई 3 महिलाओं ने सीओ सिटी कार्यालय पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को दबोचकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

शुक्रवार को सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंची 3 महिलाओं ने पूर्व योजना के मुताबिक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिलाओं के जहरीले पदार्थ पीने की जानकारी जब सीओ सिटी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगी तो उन्होंने तीनों महिलाओं को दबोचकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर इस घटना से काफी समय तक अफरा-तफरी मची रही।

बताया जा रहा है कि सीओ सिटी श्रेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पिछले महीने अनैतिक कार्यो को लेकर की गई कार्यवाही के दौरान एक मसाज पार्लर से 5 महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जिसमें 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखने और पारिवारिक रिश्ते टूटने के कारण मसाज पार्लर से पकड़कर जेल भेजी गई तीनों महिलाएं जमानत पर बाहर आने के बाद सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंची। जिस समय यह घटना हुई उस समय सीओ सिटी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इसी बीच तीनों महिलाएं जहरीले पदार्थ के पीने के चलते मौके पर अचेत होने लगी। यह दृश्य देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों महिलाओं को उठाकर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top