देवदूत बनी पुलिस ने एक्शन में आकर 7 मिनट के भीतर बचाई युवक की जान

देवदूत बनी पुलिस ने एक्शन में आकर 7 मिनट के भीतर बचाई युवक की जान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

ग्रेटर नोएडा। आमतौर पर लोगों के निशाने पर रहने वाली पुलिस ने देवदूत साबित होते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर लटके युवक की 7 मिनट के भीतर पहुंचकर जान बचा ली। परिवार के लोगों के साथ-साथ अब अन्य व्यक्ति भी देवदूत बनी पुलिस के काम की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल किन्हीं कारणों से परेशान होकर रिठौरी के रहने वाले योगेश ने अपने घर में घुसकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया और आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शोर शराबा आकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। परिजनों की आवाज को सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी।

युवक द्वारा आत्महत्या करने के लिए कमरे में बंद हो जाने की जानकारी मिलते ही ग्रेटर नोएडा पुलिस तुरंत एक्शन में आते हुए 7 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई और मोटी मोटी जानकारी लेकर दरवाजा तोड़ डाला।

भीतर घुसी पुलिस ने जब युवक को फांसी के बंदे पर लटके देखा तो उसके पैर ऊपर करके पुलिस ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और प्राथमिक क्रियाएं कर उसकी सांसे वापस लौटा ली।

युवक को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार देकर युवक के जीवन को बचा लिया।

देवदूत बनी पुलिस के इस कार्य को लेकर परिवार के लोगों के साथ-साथ अब आस-पडौस के लोगों द्वारा भी जमकर प्रशंसा की जा रही है।

युवक ने पंखे पर कपड़ा डाला था और उसका फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया था।

epmty
epmty
Top