टिल्लू के कत्ल के बाद तिहाड़ में फिर गैंगवार- मची मारकाट- कई अस्पताल..

टिल्लू के कत्ल के बाद तिहाड़ में फिर गैंगवार- मची मारकाट- कई अस्पताल..

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी और सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया के कत्ल के बाद एक बार फिर से दो गुटों के बीच जमकर गैंगवार हुई है। दो गुटों के कैदियों के बीच मारकाट होने से तिहाड़ के भीतर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कृतिम तरीके से तैयार किए गए चाकू और नुकीली टाइल के हथियार की चपेट में आकर दोनों गुटों के कई मेंबर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर से कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। गैंगवार का नतीजा होना मानी जा रही इस मारकाट में चाकू और नुकीले टाइल को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। जेल अफसरों के मुताबिक घायल हुए कैदियों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जेल अफसरों के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद कैदी आलोक ने इंप्रोवाइज्ड चाकू और टाइल के नुकीले पीस को हथियार बनाते हुए जब राहुल पर हमला किया तो दोनों गुटों के कैदी आमने सामने आ गए।


तिहाड़ जेल के भीतर हुई गैंगवार की इस घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा प्रहरियो ने सायरन बजते ही मारपीट कर रहे कैदियों को हस्तक्षेप करते हुए अलग किया। जेल की डिस्पेंसरी में घायल हुए कैदियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में घायल हुए कैदियों को हायर सेंटर के लिए रेफर करते हुए डीडीयू अस्पताल में ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के भीतर हत्या कर दी गई थी, टिल्लू ताजपुरिया के ऊपर योगेश टुंडा एवं उसके कुछ साथियों ने हमला किया था, जिनमें दीपक तीतर भी शामिल था।

epmty
epmty
Top