पत्नी से झगड़े के बाद पेड़ पर रह रहा व्यक्ति इतने दिन बाद नीचे उतारा

पत्नी से झगड़े के बाद पेड़ पर रह रहा व्यक्ति इतने दिन बाद नीचे उतारा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मऊ। पत्नी के साथ हुए झगड़े के उपरांत पेड़ के ऊपर चढ़कर रह रहे व्यक्ति को आखिरकार पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया गया है। तकरीबन 75 घंटे की लगातार की गई पुलिस की मेहनत जब रंग लाई तो पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति नीचे उतरने को विवश हो गया। 32 दिन बाद पेड़ से नीचे धक्का देकर उतारे गये व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है और चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रविवार को पुलिस 32 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद परिवार को छोड़कर ताड़ के पेड़ पर रह रहे व्यक्ति को उतारने में सफल हो गई है। खाना, पीना और नहाना भी पेड़ पर करने वाले व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए पुलिस को तकरीबन 75 घंटे तक लगातार कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

दरअसल कोपागंज थाना क्षेत्र के गांव बसारथपुर की दलित बस्ती निवासी 42 वर्षीय रामप्रवेश राम ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का काम करता है। सीजन खत्म होने पर वह मेहनत मजदूरी करने में लग जाता है। 32 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद वह ताड़ के पेड़ पर रहने लगा था। युवक को रोजाना मनाने और पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश होती रही लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।

रविवार की सुबह एसडीएम हेमंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम और थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल को लेकर साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तकरीबन 2 घंटे तक समझाने बुझाने के बाद भी जब रामप्रवेश ताड़ के पेड़ से नहीं उतरा तो अधिकारियों ने ताड के पेड़ पर चढ़ने वाले चार युवकों बुलाया।

चारों युवक ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ऊपर रह रहे रामप्रवेश को नीचे धकेल दिया। जाल पर गिरते ही पुलिस ने रामप्रवेश को हिरासत में ले लिया। 32 दिन बाद पेड से जबरिया नीचे उतारे गये रामप्रवेश को मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।

epmty
epmty
Top