ADG मेरठ जोन ने किया सिविल लाइन थाने का निरीक्षण

ADG मेरठ जोन ने किया सिविल लाइन थाने का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर कार्यालय, आवास, बैरक, मेस, महिला हेल्प डेस्क और थाने के विभिन्न अभिलेखों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। काफी समय तक निरीक्षण करने के बाद एडीजी मेरठ जोन ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ सदर कृष्ण कुमार एवं सीओ सिटी भी मौजूद रहे।


शनिवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ सदर कृष्ण कुमार एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ जिला मुख्यालय पर स्थित थाना सिविल लाइन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने इस दौरान आरक्षी आवासों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, शौचालय, कार्यालय, मालगृह, हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधियों का चार्ट व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने एसएसपी अभिषेक यादव, सीओ सदर कृष्ण कुमार और सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ अपराध नियंत्रण पर मंत्रणा की। थाने की साफ-सफाई व अपराध नियंत्रण पर एडीजी ने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर एडीजी मेरठ जोन ने कहा कि साफ सफाई व अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा। उन्होंने कहा कि बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए मामूली विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें।





epmty
epmty
Top