औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर ADG ने लगाई थानेदार की क्लास

औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर ADG ने लगाई थानेदार की क्लास

मेरठ। मठाधीश बने थानेदारों की क्लास लेने को निकले एडीजी ने औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं का अंबार मिलने पर थानेदार को कड़ी लताड़ लगाते हुए खामियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

रविवार को एडीजी डी के ठाकुर अपने लावलश्कर के साथ अचानक से महानगर के पल्लवपुरम थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। एडीजी ध्रुव कुमार सिंह को निरीक्षण के दौरान थाने की महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर डेस्क की जिम्मेदारी जब एक महिला कांस्टेबल के कंधों पर मिली तो उन्होंने इसे लेकर गहरी नाराजगी जताई।

इसके बाद एडीजी डीके ठाकुर ने जब महिला कांस्टेबल को बुलाने का आदेश दिया तो जानकारी मिलते ही महिला कांस्टेबल इतनी बड़ी जिम्मेदारी होने के बाद भी छुट्टी पर होना बताई गई।

इस समय एडीजी ने थाना प्रभारी से अपराध रजिस्टर मंगवाया, जिसमें खामियों का अंबार लगा हुआ मिला। मिली खामियों को लेकर जब थाना प्रभारी एडीजी द्वारा पूछे गए सवालों का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस अफसर ने थानेदार पर सख्त नाराजगी जताते हुए अपने व्यवहार में सुधार लाने का आदेश दिया।

एडीजी ने बताया कि थानों में सुधार और आने वाले पीड़ितों की सुनवाई के लिए सभी थानेदारों को सख्त आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा है कि थाने में आने वाले पीड़ित के साथ किया गया किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

epmty
epmty
Top