ADG ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर जाना हाल- लोगों से की वार्ता

ADG ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर जाना हाल- लोगों से की वार्ता

मुजफ्फरनगर। एडीजी मेरठ जोन, डीआईजी सहारनपुर रेंज, एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा आलाधिकारियों सहित पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। एडीजी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


गौरतलब है कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु आज दिनांक 09.08.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के शिव चौक, शामली स्टैण्ड, फक्करशाह चौक, मिनाक्षी चौक आदि भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस 2023 एवं त्यौहारों के दृष्टिगत सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गस्त करने, हुडदंग व अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाही करने तथा बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग करने, जिन स्थानों पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है वहाँ पर महिला पुलसिकर्मियों की ड्यूटी लगाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान एडीजी राजीव सभरवाल द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक खबर/अफवाह पर ध्यान ना दें, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हेमन्त कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top