सहारनपुर में एक्टिवा सवार छात्रा की मृत्यु

सहारनपुर में एक्टिवा सवार छात्रा की मृत्यु

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली-यमुनाेत्री हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक्टिवा सवार छात्रा की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोना अर्जुनपुर निवासी अनिल कुमार की 20 वर्षीय पुत्री सिमरन एक्टिवा पर जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से सिमरन गंभीर रुप से घायल हो गई। उसी दौरान वहां से जा रहे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने घायल छात्रा को सीएचसी रामपुर मनिहारान भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उन्होंने बताया कि सिमरन रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में बीकाॅम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



epmty
epmty
Top