वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यवाही तेज

वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यवाही तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी मिशन शक्ति अभियान के तहत वीमेन पावर लाइन 1090 में कार्यवाही में तेजी लाई गई है।

1090 पर विगत 20 अक्टूबर को कुल प्राप्त टेलीफोन काल्स मे से 901 पर कार्यवाही की जा रही है। इनमें से 560 काल्स पर कार्यवाही 1090 द्वारा तथा 341 काल्स दूसरे विभागों से सम्बन्धित होने के कारण सम्बन्धित विभागों काे कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 1090 द्वारा 75 शिकायतें एफएफआर (फैमिली, फ्रैंड्स, रिलेटिव) काउंसलिंग के लिए भी ली गई है। अभियान के दौरान 17 से 21 अक्टूबर में मध्य 112-यूपी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित 3915 शिकायतों पर कार्यवाही की गई है जिनमें से 3394 शिकायते घरेलू हिंसा तथा 521 छेड़खानी से सम्बन्धित है।

epmty
epmty
Top