तीन हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

तीन हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के यवतमाल में तीन हत्याओं के आरोपी दो वर्ष से फरार व्यक्ति को पुलिस ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भिवंडी पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी का पता चला और शनिवार की रात उसे कल्याण शहर से धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि यवतमाल के पाटिपुरा निवासी वीरेंद्र को तीन हत्याओं के साथ ही शस्त्र कानून तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया और कल्याण जाकर वहां एक गैरेज में काम करने लगा था।

पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को यवतमाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top