दलित युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

दलित युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ग्रामीणों द्वारा कल प्रदर्शन किए जाने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने एक दलित युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक (अजा जजा) ओमप्रकाश चौधरी ने आज बताया कि मटीली राठान थाना क्षेत्र में गांव दौलतपुरा निवासी सुभाष गोदारा (38) को कल देर शाम हिरासत में ले लिया। उसे आज अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

पीड़ित युवती ने मजिस्ट्रेट को दर्ज करवाए बयान में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। दौलतपुरा निवासी 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर 25 जून को सुभाष गोदारा पर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपों की पुष्टि कर देने के बाद भी पुलिस आरोपी सुभाष गोदारा की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। सोमवार को काफी संख्या में लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कुछ देर बाद ही सुभाष गोदारा को हिरासत में ले लिया गया।

वार्ता

epmty
epmty
Top