ट्रैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना

ट्रैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना

जमुई। बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरूवार को ट्रैक्टर के पलट जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खैरा-गरही मुख्य मार्ग पर खैरा प्रखंड कार्यालय के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में सीमेंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के ट्रॉली से दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के रजौन गांव निवासी पप्पू सिंह (42) के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक मजदूर ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर रजौन गांव जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुयी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।

epmty
epmty
Top