सवा 2 लाख की रिश्वत ले रहे भू राजस्व अधिकारी- ACB ने दबोचा

सवा 2 लाख की रिश्वत ले रहे भू राजस्व अधिकारी- ACB ने दबोचा

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आज मध्यवर्ती ज़िले आनंद के उमरेठ तालुक़ा के एक भू राजस्व अधिकारी को एक दस्तावेज़ में सुधार के एवज़ में सवा दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी के मुख्यालय से यहां मिली सूचना के अनुसार उप मामलतदार ई धरा केंद्र मामलतदार कार्यालय उमरेठ जे पी सोलंकी ने गुप्त शिकायतकर्ता के चाचा से यह रिश्वत मांगी थी। उसने क़रीब 11 वीघा ज़मीन ख़रीदने के बाद इसके क्षेत्रफल में सुधार के दस्तावेज़ के लिए आरोपी से सम्पर्क किया था। एसीबी की टीम ने आज जाल बिछा कर सोलंकी को भालेज गांव में एक स्थान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।



epmty
epmty
Top