कप्तान के औचक निरीक्षण में नदारद दरोगा जी हुए निलंबित

कप्तान के औचक निरीक्षण में नदारद दरोगा जी हुए निलंबित

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर एक पुलिस उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रविवार को बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक संजय कुमार की ड्यूटी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट निवाड़ा पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के लिए लगाई गई थी।

रविवार को पुलिस अधीक्षक ने करीब पौने चार बजे निवाड़ा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको उपनिरीक्षक संजय कुमार ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। ड्यूटी के प्रति लापरवाही सामने आने पर उन्होंने उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top