घर में घुसकर रौंद डाली महिला की इज्जत

घर में घुसकर रौंद डाली महिला की इज्जत

गौतमबुद्धनगर। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत कई अभियान चलाये जा रहे हैं। महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बावजूद इसके महिलाओं के प्रति अत्याचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला गौतमबुद्धनगर में हुआ, जहां पड़ौसी ने घर में घुसकर महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया और फरार हो गया।

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। आरोप है कि महिला का पति कहीं गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर पड़ौस में रहने वाला युवक महिला के घर में घुस गया और उसे बदनियती से पकड़ लिया। विरोध करने पर उसने महिला की बेरहमी से पिटाई की और दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस आरोपी के करीबियों से गहनता से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जायेगा।

यूपी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जहां जागरूक किया जा रहा है, वहीं उन्हें सेल्फ डिफेंस के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। महिला की सुरक्षा के लिए हैल्पलाईन नम्बर भी 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।



epmty
epmty
Top