गोलीबारी में शामिल उप्र बहेड़ी का एक बदमाश गिरफ्तार

गोलीबारी में शामिल उप्र बहेड़ी का एक बदमाश गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस ने उत्तर प्रदेश में बरेली से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उस पर पुलभट्टा में 02 सितम्बर को हुई गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है।

उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार विगत दो सितम्बर को ग्राम अजनिया निवासी सिमरनदीप और उसके साथियों पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। आरोपी घटना के बाद फरार चल रहा था। सिमरदीप की ओर से इस मामले की तहरीर पुलभट्टा थाना में दी गयी।

गोलीबारी का आरोप रुद्रपुर निवासी राहुल कोली, रम्पुरा, सुरविंदर सिंह, जाहिद पठान और अन्य पर लगाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो घटना में उप्र बहेड़ी के दो अन्य बदमाश सतेन्द्र सिंह उर्फ सत्ते दिवाकर और इमरान खान रतनपुरी बहेड़ी के भी नाम सामने आये।

पुलिस ने आरोपी बदमाश इमरान खान को शुक्रवार रात को 315 बोर के तमंचे एवं जिंदा कारतूस के साथ ग्राम नौडांडी, रतनपुरी बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों के घर की कुर्की की प्रक्रिया को भी अमल में लाने जा रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top