जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पेड़ से टकराई कार

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बदायूं रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया है।
पुलिस ने आज यहां कहा कि कल देर रात दो बजे के करीब कार की टक्कर इतनी तेज थी कि आंवला से बदायूं की तरफ जा रही कार कुढ़ा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोग फंस गए पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर, सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि मृतक अमन सिंह और अमित कुमार सिंह बदायूं के है। घायल रामवीर भी बदायूं का ही रहने वाला है। सभी आंवला से शादी समारोह में शामिल हो लौट रहे थे। शवों की पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।