9 पुलिस कर्मियों के हुए इधर से उधर ट्रांसफर - पढ़िए खबर

9 पुलिस कर्मियों के हुए इधर से उधर ट्रांसफर - पढ़िए खबर

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय ने 9 पुलिस कर्मियों के इधर से उधर ट्रांसफर किए हैं।

गौरतलब है कि डीजीपी मुख्यालय ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति स्थान से निजी व्यय पर 9 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें से हेड कांस्टेबल जटाशंकर पांडे को ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश लखनऊ से सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, महिला हेड कांस्टेबल सीमा देवी को मेरठ से सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, हेड कांस्टेबल छेदीलाल सिंह को सोनभद्र से ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, हेड कांस्टेबल आलोक रंजन को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से सहकारिता विभाग, हेड कांस्टेबल जितेंद्र चपराना को बुलंदशहर से आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ, महिला आरक्षी रश्मि उपाध्याय को वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ से आगरा परिक्षेत्र, महिला हेड कांस्टेबल शहनाज को संभल से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मुरादाबाद, हेड कांस्टेबल प्रेम नारायण को उन्नाव से आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ, महिला कांस्टेबल दीपा पटेल को सुल्तानपुर से सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।




epmty
epmty
Top